A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: 2 शुभ योग के साथ पंचक, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

शनिवार का राशिफल: 2 शुभ योग के साथ पंचक, इन 7 राशियों को मिलेगा लाभ

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है। रात 09.43 से कल रात 11.46 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....

Image Source : ptiHoroscope

सिंह राशि  का राशिफल  
आज बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में जिससे मिलेंगे वह व्यक्ति आपके आइडिया से प्रभावित होगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फ्रूटस खाएं।  दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे।

कन्या राशि का राशिफल  
आज आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेंगे। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। मसूर की दाल दान करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News