नई दिल्ली: हंसने और मुस्कुराने दोनों में काफी अंतर है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आपके हंसने या मुस्कुराने का तरीका बहुत कुछ कहती है। हर किसी के हंसने और मुस्कुराने का तरीका अलग-अलग होता है। अगर बात की जाए तो लड़कियों की तो वह अलग-अलग ढंग से हंसती और मुस्कुराती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के हंसने के तरीकों में कई बातें छुपी होती हैं।
जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हंसने के तरीके से भी किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इस ग्रंथ में लड़कियों से जुड़ी कई बातों का वर्णन किया गया है। शास्त्र में लड़कियों की हंसी देखकर उनके चरित्र और स्वभाव के बारे में पता करने के बारे में वर्णित है।
इसके अलावा मेडिकल साइंस के मुताबिक हंसने से ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है और टेंशन रिलीज होती है। इतना ही नहीं हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी होती है। यही कारण है कि ऐसा कहा जाता है कि 'लाफिंग इज द बेस्ट मेडिसिन'।
खिलखिलाकर हंसना
सामुद्रिक शास्त्र में खिलखिलाकर हंसने वाली लड़कियों के लिए लिखा है कि ऐसी लड़कियां सहनशील, दयालु और सभी का भला चाहने वाली होती हैं। वह कभी किसी को धोखा नहीं देती। इसके अलावा ऐसी लड़कियों को ज्यादातर किस्मत का साथ मिलता रहता है।
ठहाके मारकर हंसने वाली लड़कियां ज्यादातर अपनी लाइफ में सक्सेस होती हैं। ऐसी हंसी के साथ अगर चेहरा व्यंगपूर्ण हो तो उन लड़कियों में अहंकार की भावना होती है।