Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा में न कराएं सफेद रंग, होगा भारी नुकसान
Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा में न कराएं सफेद रंग, होगा भारी नुकसान
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 27, 2019 07:01 am IST, Updated : Sep 27, 2019 09:21 am IST
क्या दक्षिण-पूर्व दिशा में सफेद रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर हां, तो क्यों किया जा सकता है और नहीं।
Vastu tips
क्या दक्षिण-पूर्व दिशा में सफेद रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर हां, तो क्यों किया जा सकता है और नहीं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से वास्तु के अनुसार सफेद रंग इस दिशा में क्यों नहीं कराना चाहिए।
सफेद रंग धातु से संबंध रखता है और दक्षिण-पूर्व दिशा का नैसर्गिक रंग, हरा, काष्ठ तत्व है। धातु से बनी आरी लकड़ी को काट देती है, तो सफेद रंग दक्षिण-पूर्व दिशा के तत्वों के लिए बेहद घातक है, लिहाजा दक्षिण-पूर्व दिशा में सफेद या सिल्वर या ग्रे रंग करवाने से प्राणों को संकट हो सकता है। बड़ी बेटी को खून की कमी हो सकती है।
ग्रह स्वामी के नितम्ब में कोई कष्ट हो सकता है और डेवलेपमेंट पूरी तरह रूक सकता है। व्यापार में बार-बार अड़चनें आती रहेंगी। सफेद, दक्षिण-पूर्व के तत्वों के लिए घातक है। गृह स्वामी का डेवलपमेंट पूरी तरह रुक सकता है।