रविवार को करें ये उपाय, मिलेगी सूर्य दोष से मुक्ति
रविवार को करें ये उपाय, मिलेगी सूर्य दोष से मुक्ति
India TV Lifestyle Desk
Published : May 28, 2016 01:31 pm IST, Updated : Jun 18, 2016 05:44 pm IST
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो रविवार को सूर्य के लिए विशेष उपाय करना चाहिए। रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
donation
रविवार के दिन सूर्य से संबंधित चीजें जैसे कि लाल या पीले रंग के कपड़े, अन्न, गुड, माणिक्य, लाल चंदन आदि दें।
रविवार को गायत्री मंत्र या नीचे लिखे सूर्य मंत्र का जप भी बहुत ही लाभकारी होता है।
इस दिन किसी ब्राह्मण अथवा गरीब व्यक्ति को गुड़ का खीर खिलाने से भी सूर्य ग्रह के विपरीत प्रभाव में कमी आती है। अगर आपकी कुण्डली में सूर्य कमज़ोर है तो आपको अपने पिता एवं अन्य बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।