विवाह में हो रही है देरी, तो ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों को अपनाएं
विवाह में हो रही है देरी, तो ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों को अपनाएं
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 06, 2016 08:06 pm IST, Updated : Jan 06, 2016 08:06 pm IST
धर्म डेस्क: अगर आपकी शादी या फिर दूसरे की शादी में देरी हो रही हो या फिर शादी नहीं हो रही है तो सभी परेशान हो जाते है। जिसके लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते है।
marriage
अगर किसी कन्या की आपकी उम्र बढती जा रही है, लेकिन आपकी शादी नहीं हो रही है तो इस बाधा के निवारण के लिए शुक्रवार की रात को पानी में 8 सुखे छुआरे उबाल कर सोते समय अपनी तकिया के पास रखें और शनिवार के दिन बहते जल में प्रवाहित कर दे। इससे उसकी शादी जल्दी हो जाएगी
गुरुवार के दिन केले, पीपल या फिर बरगद के वृक्ष में जल अर्पित करें इससे आपका विवाह जल्द हो जाएगा।
अगर किसी व्यक्ति का विवाह न हो पा रहा है तो वह 21 मंगलवार को शाम के समय हनुमान मंदिर जाकर उनकी मूर्ति से थोड़ा सिंदूर लेकर उसी मंदिर में स्थापित राम-सीता के चरणों में लगाएं। इससे आपका विवाह जल्द होगा।
अगर आप चाहते है कि आपकी शादी जल्ह हो तो इसके लिए आप किसी विवाह में जाए और किसी लडकी की मेंहदी की रस्म हो रही हो तो उसके मेंहदी लगाएं। इससे आपकी शादी जल्द हो जाएगी।