नई दिल्ली: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने केवल एक प्रखर राजनेता और ओजस्वी वक्ता खे बल्कि वह एक कवि भी थी। जिसके हर शब्द में जादू था। जिन्होंने एक से बढ़कर एक कविताएं लिखी। आपको बता दें कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपनी कविताओं का इस्तेमाल अपने भाषणों में खूब करते थे। जिसके कारण जनता उन्हें सम्मान और प्यार अधिक मिलता था।
पूर्व पीएम अटल जी की कविताएं केवल कुछ पक्तियां नहीं होती थी। बल्कि उनके जीवन का नजरिया होता था। वह अपनी कविताओं से घोर निराशा में भी आशा भर देते थे। पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ चुनिंदा कविताएं।
गीत नहीं गाता हूं
बेनकाब चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे हैं
टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूं
गीत नहीं गाता हूं
कदम मिलाकर चलना होगा
बाधाएं आती हैं आएं
घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
पावों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
निज हाथों में हंसते-हंसते,
आग लगाकर जलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा।
खून क्यों सफेद हो गया?
भेद में अभेद खो गया।
बंट गये शहीद, गीत कट गए,
कलेजे में कटार दड़ गई।
दूध में दरार पड़ गई।
क्षमा करो बापू! तुम हमको,
बचन भंग के हम अपराधी,
राजघाट को किया अपावन,
मंज़िल भूले, यात्रा आधी।