Vastu Tips: घर के बेसमेंट में गलती से भी ना कराएं लाल-काले रंग का पेंट, इस दिशा में खिड़कियां बनवाना होगा फायदेमंद
Vastu Tips: घर के बेसमेंट में गलती से भी ना कराएं लाल-काले रंग का पेंट, इस दिशा में खिड़कियां बनवाना होगा फायदेमंद
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 03, 2021 08:01 am IST, Updated : Jan 03, 2021 08:01 am IST
बेसमेंट की छत 9 से 10 फीट ऊंची बनवानी चाहिए ताकि बेसमेंट पूरी तरह से जमीन के अंदर न हो।
Image Source : INSTAGRAM: BETTERBUILTBASEMENTSघर के बेसमेंट में गलती से भी ना कराएं लाल-काले रंग का पेंट
वास्तु शास्त्र में आज जानिए बेसमेंट बनवाते समय दिशा के अलावा अन्य किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वैसे तो घर में बेसमेंट बनवाना अशुभ माना जाता है, लेकिन फिर भी यदि बनवा रहें है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। सबसे पहले तो आप बेसमेंट का निर्माण चाहें किन्हीं कारणों से कर रहे हों लेकिन बेसमेंट को कभी भी निवास के लिए उपयोग में नहीं लाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है।
इसके अलावा बेसमेंट की छत 9 से 10 फीट ऊंची बनवानी चाहिए ताकि बेसमेंट पूरी तरह से जमीन के अंदर न हो और उपर की तरफ पूर्व दिशा में खिड़कियां बनवाएं, जिससे रोशनी और हवा का प्रवाह बना रहे। बेसमेंट के अंदर गुलाबी या हरा रंग करवाना अच्छा रहता है, जबकि काला और लाल रंग कतई भी नहीं करवाना चाहिए।