Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मोमबत्ती, निगेटिव एनर्जी रहेगी दूर
Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मोमबत्ती, निगेटिव एनर्जी रहेगी दूर
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 22, 2021 06:36 am IST, Updated : Apr 22, 2021 06:36 am IST
आजकल बाजार में कई तरह की अलग-अलग डिजाइन वाली मोमबत्तियां, यानी कि कैंडलस देखने को मिलती है। घर में अलग-अलग स्टाइल में लगी अलग-अलग रंगों की कैंडलस बहुत ही सुंदर लगती हैं।
Image Source : FREEPIKVastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मोमबत्ती, निगेटिव एनर्जी रहेगी दूर
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मोमबत्ती के बारे में। आजकल बाजार में कई तरह की अलग-अलग डिजाइन वाली मोमबत्तियां, यानी कि कैंडलस देखने को मिलती है। घर में अलग-अलग स्टाइल में लगी अलग-अलग रंगों की कैंडलस बहुत ही सुंदर लगती हैं।
ये घर के माहौल में चार चांद लगा देती हैं और उसे खुशनुमा बना देती हैं। कैंडलस लगाने से घर में एनर्जी का संतुलन बना रहता है। ये निगेटिव एनर्जी को दूर करके उसे पॉजिटीव एनर्जी में बदल देते हैं।
कहते हैं मोमबत्ती से निकलने वाली ऊर्जा निगेटिव ऊर्जा को काट देती है जिससे पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही बढ़ जाती है। लेकिन कैंडलस लगाने के लिये जगह का चुनाव करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर की पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण दिशा में मोमबत्ती जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।