नहीं मना पा रहे हैं भाई के साथ भैया दूज तो Facebook, WhatsApp, SMS के माध्यम से इस तरह भेजें शुभकामनाएं संदेश
भाई दूज को भौ बीज, भाई टीका, भाई पोंता के लिए नाम से भी इस त्योहार को मनाते हैं। यह दिवाली के दो दिन बाद मनाई जाती है यानि इस बार भाई दूज 9 नवंबर को मनाई जाएगी। भाई दूज के दिन बहन भाई को माथे पर टीका लगाती हैं और उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है।

खुशनसीब होती है वो बहन,
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,
हर परेशानी में उसके साथ होता है,
लड़ना-झगडना फिर प्यार से मनाना,
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।