Vastu Tips: मेहनत और लगन के बावजूद नहीं मिल रही सफलता? घर में लगाए इस पक्षी की तस्वीर
Vastu Tips: मेहनत और लगन के बावजूद नहीं मिल रही सफलता? घर में लगाए इस पक्षी की तस्वीर
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 24, 2020 07:54 am IST, Updated : Dec 24, 2020 07:54 am IST
सफलता और प्रसिद्धि के लिए पक्षियों की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा होता है।
Image Source : INSTAGRAM: LEE.GSKIवास्तु के अनुसार पक्षियों को शुभ माना जाता है
वास्तु शास्त्र में आज जानिए पक्षियों की तस्वीरें हमारे लिए कैसे पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आती हैं। जिन लोगों को मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता या प्रसिद्धि नहीं मिल पाती, उन्हें अपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए।
वास्तु के अनुसार पक्षियों को शुभ माना जाता है. जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है। वास्तु के अनुसार पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति घर में रखने से सकरात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है. ऐसा करने से आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं।
सफलता और प्रसिद्धि के लिए पक्षियों की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा होता है और फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है. क्योंकि फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली ऊर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है।
इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर के दक्षिणी भाग में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है. यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की उर्जा प्रदान करती है. लेकिन वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है बल्कि ये एक कल्पानाकृति है जिसे सफलता का एक रूप माना जाता है।