Vastu Tips: घर में बेसमेंट बनवाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, इस वजह से पड़ सकता है नकारात्मक असर
Vastu Tips: घर में बेसमेंट बनवाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान, इस वजह से पड़ सकता है नकारात्मक असर
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 02, 2021 07:56 am IST, Updated : Jan 02, 2021 07:56 am IST
आपके लिए घर में बेसमेंट बनवाना बहुत जरूरी है तो कुछ बातों पर ध्यान दें।
Image Source : INSTAGRAM: _FABRICATED_WORLD_वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में बेसमेंट के बारे में।
वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में बेसमेंट के बारे में। आजकल जगह की कमी के चलते अधिकतर लोग अपने घरों में बेसमेंट का निर्माण करवाने लगे हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में बेसमेंट का निर्माण करवाना अच्छा नहीं होता। घर में बेसमेंट बनवाने से नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि बेसमेंट भूमि के नीचे होता है, जिसके कारण यहां सूरज की रोशनी और ताजी हवा नहीं आ पाती और सकारात्मकता की कमी बनी रहती है।
फिर भी यदि आपके लिए घर में बेसमेंट बनवाना बहुत जरूरी है तो कुछ बातों पर ध्यान दें। घर के पूरे हिस्से में बेसमेंट बनवाने से अच्छा है कि आप घर के सिर्फ एक हिस्से में ही बेसमेंट का निर्माण करवाएं। बेसमेंट का निर्माण भूमि की पूर्व या उत्तर दिशा में करना शुभ होता है और उसके दरवाजा का मुख भी इस तरह करवाएं कि वह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ ही खुले। इसके अलावा बेसमेंट बनवाते समय और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में शनिवार को जानिए।