माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दिन रविवार है। तृतीया तिथि रात 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही सूर्योदय से लेकर रात 8 बजकर 25 मिनट तक राज योग रहेगा। इसके आलावा देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 25 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। हम बात करेंगे आपके दाम्पत्य जीवन के बारे में।
आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।
आज का शुभ मुहूर्त
तृतीया तिथि- रात 8 बजकर 25 मिनट तक
शोभन योग- दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक
राज योग - सूर्योदय से लेकर रात 8 बजकर 25 मिनट तक
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र - देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक
पृथ्वी लोक की भद्रा -सुबह 9 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 25 मिनट तक
व्रत और त्योहार
माघ महीने की सकट चौथ का खास महत्व होता है। इसे तिलकुट चौथ, संकटा चौथ, माघ चतुर्थी, संकष्टि चतुर्थी नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को सुहागन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और संतान सुख के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत में चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत का समापन किया जाता है।
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : सुबह 6 बजकर 42 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 42 मिनट
चंद्रोदय का समय: शाम 8 बजकर 19 मिनट
चंद्रास्त का समय: सुबह 8 बजकर 37 मिनट
आज का राहुकाल
दिल्ली - शाम 04:38 से शाम 05:59 तक
मुंबई - शाम 05:06 से शाम 06:31 तक
चंडीगढ़ - शाम 04:37 से शाम 05:57 तक
लखनऊ - शाम 04:26 से शाम 05:48 तक
भोपाल - शाम 04:43 से शाम 06:07 तक
कोलकाता - शाम 04:01 से शाम 05:24 तक
अहमदाबाद - शाम 05:03 से शाम 06:26 तक
चेन्नई - शाम 04:42 से शाम 06:09 तक
Latest Lifestyle News