मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और दिन रविवार है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। 15 दिसंबर से जो भैरव षटरात्र प्रारंभ हुई थी, दिन वो सम्पन्न हो जायेगी। स्कन्द षष्ठी व्रत है। रात 9 बजकर 1 मिनट तक रवि योग रहेगा। रवि योग के प्रभाव से आपके सारे काम बनेंगे। साथ ही रात 9 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।
आज का शुभ मुहूर्त
षष्ठी तिथि - दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक
रवि योग - रात 9 बजकर 1 मिनट तक
शतभिषा नक्षत्र - रात 9 बजकर 1 मिनट तक
व्रत और त्योहार
मार्गशीर्ष माह की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। इस बार स्कंद षष्ठी 20 दिसंबर को है। 20 दिसंबर को दोपहर से षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा। इस दिन भगवान स्कंद यानी कि कार्तिकेय का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि अगर इस दिन भगवान कार्तिकेय की विधि-विधान से पूजा की जाए तो दीर्घायु प्राप्त होती है।
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : सुबह 6 बजकर 49 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 13 मिनट
चंद्रोदय का समय: सुबह 11 बजकर 17 मिनट
चंद्रास्त का समय : शाम 10 बजकर 52 मिनट
आज का राहुकाल
दिल्ली - शाम 04:11 से शाम 05:28 तक
मुंबई - शाम 04:44 से शाम 06:06 तक
चंडीगढ़ - शाम 04:09 से शाम 05:25 तक
लखनऊ - दोपहर बाद 03:59 से शाम 05:18 तक
भोपाल - शाम 04:19 से शाम 05:39 तक
कोलकाता - दोपहर बाद 03:36 से शाम 04:57 तक
अहमदाबाद - शाम 04:38 से शाम 05:59 तक
चेन्नई - शाम 04:22 से शाम 05:47 तक
Latest Lifestyle News