Diwali 2019: दिवाली की रात घर में शांति और उन्नति के लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के मुताबिक दिवाली की रात माता लक्ष्मी पूरी पृथ्वी पर घूमती है और साफ सफाई और रोशनी से प्रसन्न होकर घरों में वास करती हैं। लेकिन शास्त्रों में एक और बात का जिक्र किया गया है कि अगर आप घर के अलावा इन 6 जगहों पर भी दीपक जलाते है तो भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी है और घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
अक्सर घर में पैसे की कमी रहती है तो दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाए। दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा से पहले पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाए फिर घर में भगवान की अराधना करें। और सबसे महत्वपूर्ण बात, पेड़ के नीचे दीपक जलाने के बाद पीछे पलटकर ना देखें।
बेल पत्र के पेड़ के नीचे भी दीपक जलाए