Diwali 2019 : हिंदू त्योहारों में से दिवाली का पर्व बहुत ही खास है। यह त्योहार पूरे 5 दिन का होता है। भारत के इस सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहार का संबंध भगवान राम के लंका विजय के बाद घर लौटने से जुड़ा है। जब रावण का वध करने के बाद भगवान राम अधोध्या लौटे थे तो अयोध्यावासिय़ों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। दिवाली का संबंध लक्ष्मी और कुबेर पूजा से भी है। पंच महोत्सव रूपी इस पांच दिनों के त्योहार की शुरूआत धनतेरस के साथ होती है और अंत भैयादूज के साथ होता है। इसके बीच में नरक चतुर्थी, गोवर्धन पूजा जैसे पर्व आते है। इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दिन दीपावली का दिन माना जाता है।
इस बार दिवाली का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार दीवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है जिस समय महानिशीथ काल होता है। जानें किस दिन है कौन सा पर्व।
धनतेरस (Dhanteras 2019)
इस साल धनतेरस का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा होता है। इस दिन ज्वैलरी, सोने के सिक्के, गैजेट्स, वाहन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन छोटी ही सही लेकिन कुछ न कुछ खरीदें जरूर।
नरक चतुर्दशी/छोटी दीवाली(Chhoti Diwali 2019)
छोटी दिवाली को ही नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस बार ये त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन यम की पूजा के लिए निर्धारित है। इस दिन तक घर की सफाई की जाती है और रात के समय शौचालय और नालियों के पास तेल के दीपक जलाकर रखे जाते हैं।
दीवाली(Diwali) लक्ष्मी पूजा (Laxmi Puja Muhurat 2018)
दिवाली को मुख्य त्योहार माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणपति की पूजा करने के साथ-साथ पूरे घर में दीपक या फिर लाइट्स के द्वारा रोशन किया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 27 अक्टूबर को है।
Diwali 2019: आजमाएं ये 4 तरीके, डेनिम के साथ मिलेगा जबरदस्त फेस्टिल लुक