सिद्धि योग, अनुराधा नक्षत्र और बुधवार के संयोग कर सकता है हर काम सिद्ध, दूर्वा से करें ये खास काम
सिद्धि योग, अनुराधा नक्षत्र और बुधवार के संयोग कर सकता है हर काम सिद्ध, दूर्वा से करें ये खास काम
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 03, 2018 09:34 pm IST, Updated : Apr 03, 2018 09:34 pm IST
चतुर्थी तिथि, बुधवार, अनुराधा नक्षत्र और सर्वाथसिद्धि योग के इस संयोग में कुछ विशेष उपायों को करके कैसे आप अपने काम को सफल बना सकते हैं, कैसे अपनी किस्मत का सितारा चमका सकते हैं, कैसे अपनी सुख- समृद्धि और सौभाग्य को बढ़ा सकते हैं। जानिए उपाय...
Lord Ganesha
अपने दाम्पत्य जीवन में मधुरता भरने के लिये और अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करने के लिये आज के दिन उच्छिष्ट गणपति नवार्ण मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- हस्तिपिशचिलिखे स्वाहा"
आज के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपके रिश्ते की एक नयी शुरुआत होगी। मंत्र जाप के बाद श्री गणेश की कपूर से आरती भी करनी चाहिए। आज सिद्धि योग, अनुराधा नक्षत्र और बुधवार के संयोग में ऐसा करने से आपको दाम्पत्य जीवन में मधुरता के साथ शोहरत भी मिलेगी।
दूसरों की बुरी नजर से अपने रिश्ते को बचाने के लिये आज के दिन एक कच्चा नारियल लेकर, उसे पहले अपने सिर पर से सात बार वार लें। फिर उसी नारियल को अपने जीवनसाथी के सिर पर से सात बार वारकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज सिद्धि योग, अनुराधा नक्षत्र और बुधवार के संयोग में ऐसा करने से आपके रिश्ते को किसी की बुरी नजर नहीं लग पायेगी और आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।