शनिवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या
शनिवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 19, 2018 07:23 pm IST, Updated : Jan 19, 2018 07:24 pm IST
शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से आराम मिलेगा। साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी, आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी, पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जानिए इन उपायों के बारें में।
kachcha soot
अपनी किसी खास इच्छा की पूर्ति के लिए शनिवार के दिन शाम के समय अपनी लंबाई के बराबर कच्चा सूत लें। अब उस धागे को साफ पानी से धोकर आम के पत्ते पर लपेट लें और अपनी इच्छा मन में बोलते हुए उस पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
यदि आप अपनी किस्मत को अपने फेवर में करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन एक कटोरी में कड़वा तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें। उसके बाद उस तेल का दान शनि का दान लेने वाले को कर दें। ऐसा करने से आपका भाग्योदय जरूर होगा और आपकी किस्मत की चाभी आपके हाथों में होगी।
अपने बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए शनिवार के दिन शाम के समय मिट्टी का दिया लें और उसमें कड़वा तेल और पड़ी हुई बत्ती लगाएं। अब इस दीये को पीपल के पेड़ के नीचे रखकर घर वापस आ जायें। जल्द ही आपके व्यापार में एकाएक से वृद्धि होगी।