शुक्रवार और मघा नक्षत्र एक साथ, करें ये उपाय हो जाएंगे करोड़पति
शुक्रवार और मघा नक्षत्र एक साथ, करें ये उपाय हो जाएंगे करोड़पति
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 01, 2018 10:59 pm IST, Updated : Feb 01, 2018 10:59 pm IST
मघा नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपायों की भी चर्चा करेंगे, जिनसे आपका सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप एक अच्छे शासक होंगे। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।
lakshmi
यदि आपकी दुकान पर अधिक बिक्री नहीं हो पा रही है या दुकान में ग्राहकों की कमी रहती है, तो इसके लिए मघा नक्षत्र में सुबह के समय बरगद के पेड़ के पास जाकर नमस्कार कहें और आटे से बने चौमुखे दीये में घी डालकर बाती जलाएं। ऐसा आप प्रत्येक मघा नक्षत्र के दौरान कर सकते हैं।
अगर आपके दाम्पत्य जीवन में अब पहले जैसी मधुरता नहीं रही, आपका जीवनसाथी आपसे ठीक तरह से बात नहीं करता, तो इसके लिए मघा नक्षत्र के दौरान एक बर्तन में जल लेकर, उसमें कुमकुम डालें। अब उस जल को मन में प्रार्थना करते हुए बरगद के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मिठास बढ़ने लगेगी।
अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो मघा नक्षत्र में बरगद के पेड़ पर सात बार कच्चा सूत लपेटते हुए उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा जल्द ही पूरी होगी।