अपनाएं ये उपाय, घर कभी नहीं प्रवेश करेगी निगेटीव एनर्जी
अपनाएं ये उपाय, घर कभी नहीं प्रवेश करेगी निगेटीव एनर्जी
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 23, 2016 02:02 pm IST, Updated : Nov 23, 2016 02:02 pm IST
अगर आपके घर में हमेशा अशांति बनी रहती है या फिर घर में पैसा घर में नही रुकता है। हर समय घर में कलह रहती हो। आपके परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता हो। इन सब का कारण आपके घर में वास्तु दोष है। ऐसा है तो अपनाएं ये टिप्स..
home
वास्तु दोष के अनुसार यदि आपने अपने घर में किसी मृत व्यक्ति की फोटो लगाए हो तो उसे दक्षिण की दिशा में टांगे। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा।
अगर आपके घर में दोनों तरफ खिड़कियों है तो यह अशुभ है तो इसके लिए दोनों खिड़कियों पर गोल पत्ते वाले पौधे लगाएं। साथ ही कांटेदार एंव नुकीले पत्तियों वाले पौंधो कभी मत न लगाएं। इससे घर में निगेचिव एनर्जी आती है।
वास्तु के अनुसार घर की सीढ़ियों में फालतू सामान या जूते चप्पल न रखें। इससे घर में दोष नही आता है। वास्तु के अनुसार कभी भी घर की सीढ़ियों के नीचे फालतू सामान रखें तो घर की सीढियों के शुरू या अंत में कोई गेट बनवाएं।
वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार टूटा-फूटा हो तो मुखिया की सेहत पर असर पड़ सकता है और बाहर निकला हुआ कपाट दिग्भ्रम व झुका हुआ कपाट घर में अभाव का प्रतीक वाला होता है।
वास्तु के अनुसार यदि आपके घर का मुख्य द्वार हमेशा के लिए बंद हो जाए तो यह आपके परिवार को परेशानी में डाल सकता है।