माघ पूर्णिमा: पाना है महालक्ष्मी की कृपा, तो आज रात करें ये उपाय
माघ पूर्णिमा: पाना है महालक्ष्मी की कृपा, तो आज रात करें ये उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 21, 2016 02:22 pm IST, Updated : Feb 21, 2016 02:22 pm IST
अगर इस दिन खास उपाय करने से महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। जिससे उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है और आपके घर कभी भी धन की कमी नहीं होती है। अगर आप भी महालक्ष्मी को करना चाहते है तो माघ पूर्णिमा के दिन ये उपाय करने से जरुर प्रसन्न होती है।
पितर का तर्पण
इस दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। पितरों का तर्पण कर दान दें और ब्राह्मणों को भोजन कराए। इससे आपको पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। जिससे आपको धन, बुद्धि के साथ-साथ समृद्धि मिलेगी।
माघ पूर्णिमा के दिन दान देने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन गंगा स्नान करके गरीब और जरुरतमंद लोगों को कंबल, कपास, गुड़, घी, फल अन्न आदि का दान करना चाहिए। लेकिन तिल का दान करना तो बिल्कुल न भूलें। इस दिन इसका दान करना आपके लिे बहुत ही लाभकारी हो सकता है।
अगर आप माता सरस्वती की भी कृपा पाना चाहते है तो इस दिन पूजा कर माता की असीम कृपा सकते है। इसके लिए माता इस दिन सुबह माता की विधि-विधान के साथ पूजा करें और सफेद रंग का पुष्प अर्पित करें साथ ही खीर का भोग लगाएं। इससे माता जरुर प्रसन्न होगी।