शनि की साढ़ेसाती को करना है दूर, तो अपनाएं ये उपाय
शनि की साढ़ेसाती को करना है दूर, तो अपनाएं ये उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 09, 2017 04:06 pm IST, Updated : Feb 09, 2017 04:07 pm IST
गर आपकी कुंडली में वास्तु दोष या फिर साढे सती या ढैय्या लगी हुई है तो इन उपायों से आप इससे निजात पा सकते है। शनिवार और मंगलवार हर व्यक्ति के लिए बहुत खास होते हैं, क्योंकि इन दोनों दिन पूजा-अर्चना करने का विशेष लाभ मिलता है। जानिए उपायों के बारें में
lord shani
शनिदेव की प्रसन्न करने के लिए 16 शनिवार सूर्यास्त के समय एक पानी वाला नारियल, 5 बादाम, और कुछ दक्षिणा लेकर शनि मंदिर जाकर शनि भगवान को चढ़ाए।
शनि भगवान की कृपा और अपनी रक्षा के लिए शनि मंदिर से रक्षा कवच या फिर काला धागा हाथ पर जरुर बांधे।
शनि और हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ मे शाम के समय दीपक जलाएं। इससे आपको बहुत अधिक लाभ मिलता है।