गुरुवार को करें इनमें से कोई एक उपाय, जग जाएगा आपका भाग्य
गुरुवार को करें इनमें से कोई एक उपाय, जग जाएगा आपका भाग्य
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 21, 2016 09:18 pm IST, Updated : Sep 21, 2016 09:19 pm IST
रु आपके वैवाहिक और भाग्य का कारक ग्रह है। साथ ही यह दिन साई बाबा का भी होता है अगर आप उन्हे मानते हा तो उनकी भी पूजा कर सकते है। जानिए ऐसे उपाय के बारें में जिसे गुरुवार के दिन करनें से गुरु ग्रह के दोष दूर हो जाएगे साथ ही आपको धन-धान की प्राप्ति..
Lord satyanarayana swamy
गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति की मूर्ति या फोटो में पीलें रंग के कपडें विराजित करें और पूजा करें। अपनी पूजा में पीले चावल, केसरिया चंदन, पीले फूल, प्रसाद में चाहे तो चने की दाल और गुड का इस्तेमाल करे यह शुभ माना जाता है औऱ पीले की फलों को चढ़ाएं।
रोजाना 108 बार गुरु मंत्र का जप करें- मंत्र- ऊं बृं बृहस्पते नम:।
गुरुवार को ब्रहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीली वस्तुओं का ही दान किसी गरीब व्यक्ति या किसी मंदिर में जाकर करें।
गुरुवार के दिन शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं।
गुरुवार के दिन या रोज अपने से बड़ो का या अपने माता-पिता एवं गुरु के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त लें।
जिन व्यक्तियों को शीघ्र विवाह की कामना हों उन्हें गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे पर थोड़ा हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए। इसके साथ ही थोड़ा सा गुड व चने की पीली दाल का भोग गाय को लगाना शुभ होता है|
गुरुवार की शाम को पांच प्रकार की मिठाई, दो छोटी इलायची और घी का दीपक को लेकर जल अर्पित करे ऐसा लगातार तीन गुरुवार करने से जल्द ही शादी का संयोग बनता है।