भूलकर भी न करें अपने बर्थडे में ये काम, हो जाएंगी आपकी उम्र कम
भूलकर भी न करें अपने बर्थडे में ये काम, हो जाएंगी आपकी उम्र कम
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 02, 2017 03:07 pm IST, Updated : Feb 02, 2017 03:08 pm IST
ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसी भी बाते बताई गई है। जिसके कारण आपकी कुंडली में ग्रह प्रतिकूल स्थिति में चले जाते है। आप अपने बर्थ डे में कुछ ऐसे काम कर लेते है। जिसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। जानिए ऐसे कौन से काम है जो बर्थडे वाले दिन नहीं करना चाहिए।
birthday
जिस दिन बर्थडे हो उस दिन उत्सव मनाने के लिए जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए यानी मांस का सेवन जन्मदिन के दिन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्शीवाद न मिलने के बजाय शाप मिल सकता है। जिससे कि आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती है।
अपने बर्थडे वाले दिन भूलकर भी किसी का अपमान न करें। आपके दर पर जो भी आएं उसे भरपेट खाना खिलाएं।
किसी भी साधु-संत का अपमान न करें। अगर वह आपके घर आएं तो उनका सम्मान करते हुए भोजन कराएं और दक्षिणा के रुप में कुछ भेंट दें। जिससे आपको उनका आर्शीवाद प्राप्त हो।
अपने बर्थडे के दिन जितना हो सके उतना विवादो से दूर रहें। अगर आपने इस दिन किसी से विवाद किया तो आपका पूरा साल विवादों से घिरा होगा।