India TV Lifestyle Desk
Published : May 10, 2017 01:55 pm IST, Updated : May 10, 2017 01:55 pm IST
हम अपने जीवन में कई ऐसी चीजें होती है। जिन्हें अनदेखा कर देते है। लेकिन इनका सीधा असर आपके जीवन पर किसी न किसी तरीके पड़ता ही है। वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए जिन्हें अपनाकर आप अपनी सुबह के साथ ही पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं।
morning
बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अच्छा माना जता है और यह काम कुछ लोगों की नियमित दिनचर्या का हिस्सा भी होता है। हमें सबसे पहले अपना हाथ देखकर प्रात: स्मरण मंत्र बोलना चाहिए। इसके बाद अपने हाथों को खोलकर हथेलियों को ध्यान से देखें, लेकिन आपके दिमाग में यह बाचत जरुर आती होगी कि हम सबसे पहले अपने हाथ को ही क्यों देखते है।