मनचाही नौकरी पाने के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स, जॉब से जुड़ी तमाम परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
मनचाही नौकरी पाने के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स, जॉब से जुड़ी तमाम परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 09, 2020 07:27 am IST, Updated : Sep 09, 2020 07:27 am IST
कुछ ऐसे वास्तु टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप जॉब संबंधी हर परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके प्रमोशन होने के चांसेस कई गुना बढ़ भी जाएंगे।
Image Source : INSTAGRAM/PROTECHSTAFFINGमनचाही नौकरी पाने के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स, जॉब से जुड़ी तमाम परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
कॉम्पिटिशन के इस दौर में अच्छी नौकरी मिलना सौभाग्य की बात है। अच्छी नौकरी मिल जाए और उसे बिना किसी परेशानी के संभलना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाताा है। कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने काम में बिल्कुल परफेक्ट होने के बावजूद नौकरी के लिए भटक रहे हैं। नौकरी न मिलना या नौकरी में किसी भी तरह की समस्या आने पर हम तुरंत अपने भाग्य को कोसने लगते है। लवेकिन आपको बता दें कि ऐसा कई बार यह वास्तु दोष के कारण होता है।
कुछ ऐसे वास्तु टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप जॉब संबंधी हर परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके प्रमोशन होने के चांसेस कई गुना बढ़ भी जाएंगे। जानिए इन सिंपल वास्तु टिप्स के बारे में।
नौकरी में आ रही हर तरह की समस्या से बचने के लिए विघ्नहर्ता गणपति की तस्वीर या मूर्ति घर पर लगाएं। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि भगवान गणेश की सूंड़ दाई ओर मुड़ी होनी चाहिए।
सात अलग-अलग तरह के अनाज मिलाकर पक्षियों को खिलाने से मिलेगा लाभ।