नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के उज्जैन में होने वाला धार्मिक मेला सिंहस्थ महाकुंभ शुरु हो चुका है। रात को 12 बजते ही श्रृद्धालुओं ने शिप्रा नदी में पहली डुबकी लगाई। आज सुबह 6 बजे सेअखाड़ो के साधु-संत प्रवेशाई के रूप में रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट आकर शाही स्नान शुरु कर दिया है। इस स्नान में सम्मिलित होने के लिए 10 लाख श्रृद्धालु यहां पर पहुंचे।
सिंहस्थ के पहले शाही स्नान में देश के चारों पीठों में से किसी से भी कोई शंकराचार्य शाही स्नान में शामिल नहीं हुआ है। इसका कारण शंकारचार्य मई में यहां उपस्थिति होगे। जिसके कारण इस समय नहीं आ पाएं।
ये भी पढ़े-
सिंहस्थ कुंभ में आम श्रृद्धालुओं आज रात यानी गुरुवार को 12 बजें से स्नान कर सकते है, लेकिन वह रामघाट में स्नान नहीं कर सकते है। प्रत्येक अखाड़े को 30 मिनट का समय स्नान के लिए दिया जाएगा। सिंहस्थ में पहली अमृत डुबकी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के संत लेगें। इसके बाद अग्रि और आवाहन अखाड़े के संत डुबकी लगाएगे।
अखाड़ो के नहाने का क्रम घाटों पर 2 बजे तक चलेगा। इसी के बाद आम लोगो के लिए रामघाट और दत्तअखाड़ा घाट खोला जाएगा। इसके अलावा शाही स्नान के लिए लालपुल, भूखीमाता, गऊघाट और नृसिंहघाट तैयार किए गए है। जानिए किस समय, किस घाट पर कौन सा अखाड़ा शाही स्नान करेगा।
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा- दत्तअखाड़ा पर सुबह 6 बजे
श्री पंचायती अग्रि अखाड़ा- दत्तअखाड़ा पर सुबह 6 बजे
श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा- दत्तअखाड़ा में सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर
श्री पंच अटल अखाड़ा- दत्तअखाड़ा पर सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर
श्री तपोनिधि निरंजनी अखाड़ा- दत्तअखाड़ा पर सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर
श्री पंचायती आनन्द अखाड़ा- दत्तअखाड़ा पर सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर
श्री निर्मोही अखाड़ा- राजघाट पर सुबह 8 बजे
श्री निर्वाणी अणि अखाड़ा- राजघाट पर सुबह 8 बजे
श्री रामनंदीय दिंगबर अणि अखाड़ा- राजघाट पर सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर
श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा- राजघाट पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर
श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा- राजघाट पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर
श्री निर्मला अखाड़ा- राजघाट पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर
ये भी पढ़े-
देखें वीडियों-
Latest Lifestyle News