Vastu Tips: फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का न करें इस्तेमाल, घर में बढ़ जाती है निगेटिव एनर्जी
Vastu Tips: फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का न करें इस्तेमाल, घर में बढ़ जाती है निगेटिव एनर्जी
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 21, 2021 06:48 am IST, Updated : Mar 21, 2021 06:48 am IST
अगर आपके घर की दीवारों का रंग बहुत गहरा है तो आपको अपने घर के फर्श के लिये व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल या पत्थर का चुनाव करना चाहिए।
Image Source : INSTAGRAM: TILES_DESIGNER_WALL_AND_FLOORवास्तु शास्त्र में घर के फ्लोर, यानि फर्श के बारे में बहुत-सी जानकारियां दी गई हैं
वास्तुशास्त्र में घर की हर चीज़ का खास ख्याल रखा जाता है। चाहे वह डिजाइन हो, कलर हो या फिर घर में किसी चीज़ की दिशा। इसी तरह वास्तु शास्त्र में घर के फ्लोर, यानि फर्श के बारे में भी बहुत-सी जानकारियां दी गई हैं, जिसके बारे में आज विस्तार से जानिए।
उदाहरण के लिये अगर आपके घर की दीवारों का रंग बहुत गहरा है तो आपको अपने घर के फर्श के लिये व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल या पत्थर का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में कलर बैलेंस ठीक बना रहता है। साथ ही इससे घर के लोग कई तरह के नुकसान से भी बचे रहते हैं।
आपको बता दें कि घर में फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और घर की सुख-शांति में भी बाधा आती है। इसलिए फर्श के लिये हल्के रंग के मार्बल का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है।