नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन मनाया जाएगा। इस दिन को गांधी जयंती के रूप में भी याद करते हैं। महात्मा गांधी जिन्हें हम 'बापू' के नाम से भी जाना जाता है। बापू इन्हें इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इन्हें बच्चों से खासा प्यार था। इनका पूरा नाम है मोहन दास करमचंद गांधी। बापू की हत्या 30 जनवरी 1948 की शाम को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में गोली मारकर कर दी गई थी। आज भी लोगों को इस बात की सही जानकारी नहीं है कि आखिर क्यों नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मारी थी। महात्मा गांधी अपने आप में एक विचार हैं जो इतने सालों के बाद भी लोगों के दिलों में बसते हैं। आपने अक्सर ध्यान दिया होगा अक्सर सीधे-सादे लोगों को कहा जाता है कि यह तो गांधी है या गांधीगीरी जैसे शब्द यूज किये जाते हैं। इस शब्द से आप यह अर्थ निकाल सकते हैं कि गांधी से हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी इनके विचार हमारे सबके बीच में है हमारे दिल में है।
हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के अनमोल विचार
महात्मा गांधी के अनमोल विचार:-
हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें. हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
अपने आपको पाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने आपको दूसरो की सेवा में खो दो।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।