गणगौर तीज: मनचाहा पति, संतान प्राप्ति सहित अन्य इच्छाओं के लिए इस दिन करें ये उपाय
गणगौर तीज: मनचाहा पति, संतान प्राप्ति सहित अन्य इच्छाओं के लिए इस दिन करें ये उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 29, 2017 06:11 pm IST, Updated : Mar 29, 2017 06:11 pm IST
इस दिन मां पार्वती की पूजा गणगौर माता के रुप में की जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा ईशरजी के रूप में की जाती है। अगर आप चाहती है कि आपको मनचाहार पति मिलें। इसके साथ ही पति को लंबी आयु मिले। इसके लिए गणगौर तीज को अपनाएं ये उपाय। इन उपायों को कर
lord shiva and parvati
लंबी उम्र के लिए मां पार्वती को चीनी या फिर दूध की भोग लगाएं और दान दें। उम्र लंबी होने के साथ-साथ हर दुख से भी मुक्ति मिलेगी।
भगवान शिव को चमेली का फूल जरुर चढ़ाएं। इससे वह खुस होगे। इसके साथ ही आपको वाहन की प्राप्ति होगी।
सुख-सम्पत्ति चाहते है, तो भगवन शिव को हरसिंगार का फूल चढ़ाएं।वही जूदी का फूल चढ़ाने से घर में कभी अनाज की कमी नहीं होगी।
माता पार्वती को केले का भोग लगाकर दान करने से परिवार में सुख-शांति रहती है। शहद का भोग लगाकर दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
अगर धन पाने की चाहते है, तो भगवान शिव को चावल चढ़ाए।
संतान प्राप्ति के लिए भगवान शिव को गेहूं चढ़ाए। आपकी मुराद जल्द ही पूरी होगी।
सुख-समृद्धि का स्वामी बनना है, तो माता पार्वती का अभिषेक दूध से करें।