गुड़ी पाड़वा: साल भर चाहिए सुख-समृद्धि, तो करें ऐसें पूजा
गुड़ी पाड़वा: साल भर चाहिए सुख-समृद्धि, तो करें ऐसें पूजा
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 07, 2016 09:21 am IST, Updated : Apr 08, 2016 06:48 am IST
हिंदू पंचाग के अनुसार 8 अप्रैल, शुक्रवार को ने साल का शुभारंभ हो रहा है। साथ ही इस दिन से नवरात्र और गुड़ी पाडंवा का त्योहार भी है। जो कि बहुत ही ख़ास है। इन उत्सवों में शुभ योग होने के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है। माना जाता है कि गुड़ी पाड़वा क
gudi padwa
इस दिन करें ये काम
इस दिन आपको अपने घर को ध्वज, पताका, वंदनवार आदि से सजाना चाहिए। साथ ही आपको नए कपड़े पहनने चाहिए।
अगर आप चाहते है कि हमेशा आप आरोग्य रहे तो उशके लिए इस दिन नीम के कोमल पत्तों, पुष्पों का चूर्ण बनाकर उसमें काली मिर्च, नमक, हींग, जीरा, मिश्री और अजवाइन डालकर खाना चाहिए।
इस दिन नवरात्रि के लिए घटस्थापना और तिलक व्रत भी किया जाता है। इस व्रत में यथासंभव नदी, सरोवर अथवा घर पर स्नान करके संवत्सर की मूर्ति बनाकर उसका चैत्राय नमः, वसंताय नमः आदि नाम मंत्रों से पूजन करना चाहिए। इसके बाद पूजन अर्चना करना चाहिए। साथ ही पूरें नौ दिन विधि-विधान के साथ पूजा और उद्यापन करना चाहिए।