नई दिल्ली: हैप्पी धनतेरस 2018: फैमिली, दोस्तों को Photos, SMS, Facebook & WhatsApp Messages के माध्यम शुभकामनाएं दें। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं जो हर साल दिवाली के दो दिन पहले मनाई जाती है। धन मतलब जायदाद और तेरस का मतलब होता है चंद्र अपना 13 दिन की साइकिल पूरा करती है। हिंदू धर्म के मुताबिक धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। भगवान कुबेर यक्षों के राजा कुबेर धन के स्वामी हैं और उत्तर दिशा के दिकपाल हैं। संसार के रक्षक लोकपाल भी हैं। वह रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के सौतेले भाई हैं, लेकिन ब्राह्मण गुणों के कारण कुबेर देवता बनाए गए। धन के देवता कुबेर को भगवान शिव का द्वारपाल भी बताया जाता है। इस साल धनतेरस आज यानि 5 नवंबर बनाई जाएगी। इस दिन सोने, चांदी जैसी ऑर्नामेंट खरीदी जाती है। और फिर इसे भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के सामने रखकर पूजा की जाती है।
इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं इसके लिए आप अपने दोस्तों, फैमिली, रिलेटिव को मैसेज, फैसबुक मैसेज के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
सोने का रथ, चांदनी की पालकी
बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी हैं आई,
देने आपको और आपके पूरे परिवार को
धनतेरस की बधाई…
Happy Dhanteras 2018