धर्म डेस्क: भारत में माता दुर्गा के कई मंदिर है जो अपने चमत्कारों के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जो समय-समय में अपने भक्तों को चमत्कार दिखा उनके मन में श्रृद्धा बढाती रहती है। आप कभी भी किसी मंदिर में जाते है तो सबसे पहले अपने चप्पल-जूते मंदिर के बाहर ही उतार कर अंदर प्रवेश करते है।
ये भी पढ़े-
अगर आप इन्हें नहीं उतारते है तो आपको अंदर प्रवेश नहीं करने देते है। लेकिन अगर आपसे कहे कि एक ऐसा मंदिर है जहां पर कोई भी मन्नत पूरी होने पर आपको मिठाई या अन्य वस्तु नहीं बल्कि जूते-चप्पले चढानी है तो आप कहेगे ऐसा कैसा हो सकता है। किसी भी मंदिर में यह चीज लेना जाना तो वर्जित होता है। लेकिन इस दुर्गा माता के अनोखे मंदिर में मन्नत पूरी होने पर चढाया जाता है।
यह अनोखा दुर्गा मंदिर जीजी बाई मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के कोलार इलाके की एक छोटी सी पहाड़ी में सुद्धदात्री पहादावाला मंदिर है। इस मंदिर में कोई भी मन्नत पूरी होने पर चप्पले चढाई जाती है।
आज से करीब 18 साल पहले यहां अशोकनगर से रहने आए ओम प्रकाश महाराज ने मूर्ति स्थापना के साथ शिव-पार्वती विवाह कराया था और खुद कन्यादान किया था। तब से वे मां सिद्धदात्री को अपनी बेटी मानकर पूजा करते हैं और आम लोगों की तरह बेटी के हर लाढ़-चाव पूरे करते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़े और
Latest Lifestyle News