India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 13, 2016 04:30 pm IST, Updated : Jan 13, 2016 04:33 pm IST
पोंगल तमिलनाडू में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। इस दिन से तमिलनाडु में नए साल का आगाज होता है। पोंगल का मतलब है उबालना। पोंगल हर साल 13 जनवरी से शुरु हो जाता है। जानिए इस बारें में कुछ रोचक जानकारी।
pongal festival
16 जनवरी को यानि गौ पूजन के अगले दिन लोग बड़ी धूमधाम से पोंगल को मनाते है इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाईयां देते है।
घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन घर के मुख्य द्वार या फिर आंगन में रंगोली बनार्ई जाती है।
लोग इस दिन नए कपड़े पहनते है। एक दूसरे के घर मिठाईयों को भेजते है।
तमिलनाडू के लोग पोंगल के दिन कुछ खास कहते है। दूध उबाला क्या ऐसा कहकर एक दूसरे को बधाईयां और शुभकामनाएं देते है।
पोंगल पर्व सिर्फ तमिलनाडू में ही नहीं विदेश में भी बनाया जाता है। अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका सहित और देशों में भी पोंगल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।