Vastu Tips: इस दिशा में डाइनिंग टेबल रखना माना जाता है शुभ, बना रहेगा परिवार में तालमेल
Vastu Tips: इस दिशा में डाइनिंग टेबल रखना माना जाता है शुभ, बना रहेगा परिवार में तालमेल
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 17, 2020 06:30 am IST, Updated : Sep 17, 2020 06:30 am IST
डाइनिंग टेबल यूं तो महज खाना खाने के लिए उपयुक्त स्थान है। लेकिन इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर और हमारे व्यवहार पर भी पड़ता है।
Image Source : INSTAGRAM/BOCADOLOBOडाइनिंग टेबल रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए डाइनिंग टेबल के बारे में। डाइनिंग टेबल यूं तो महज खाना खाने के लिए उपयुक्त स्थान है। लेकिन इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर और हमारे व्यवहार पर भी पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार डाइनिंग टेबल घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाने से परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहता है और घर में खुशियां रहती हैं।
डाइनिंग टेबल की दिशा के अलावा उसकी दशा, यानी उसके आकार का भी ख्याल रखना चाहिए। घर में डाइनिंग टेबल आयताकार या वर्गाकार आकृति का होना चाहिए। एक बात और बता दूं कि डाइनिंग टेबल को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। उस पर हमेशा कोई न कोई खाने की चीज़ या पानी का जग भरकर जरूर रखना चाहिए। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।