छींक अशुभ ही नहीं शुभ भी होती है। जानिए इसके शकुन-अपशकुन
छींक अशुभ ही नहीं शुभ भी होती है। जानिए इसके शकुन-अपशकुन
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 21, 2017 04:19 pm IST, Updated : Dec 21, 2017 04:19 pm IST
हमारे समाज में छींक को लेकर कई शकुन-अपशकुन माने जाते है। हम आपको अपनी खबर में छींक से जुड़े ऐसे ही फैक्ट्स बता रहे है। जानिए
Sneeze
अगर आपके साथ किसी भी तरह के छींक को लेकर अपशगुन हो तो उसी समय "ऊं राम रामेति शांति शांति" का जप कर लें या फिर पास के किसी मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ा आए।
अगर आप किसी मरीज को लेकर हॉस्पिटल जा रहे हो और अगर घूसते ही आपको छींक आ जाए तो समझ लीजिए कि आपकी छींक आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकती है। लेकिन कई जगह इसे गलत माना जाता है।
अगर आप कही जा रहे है और आपको कही आपको दुर्घटनावश किसी अशुभ प्राकृतिक संकेत को देख रहे हो और आपको छींक आ जाए तो समझ लीजिए आपके ऊपर से सभी अशुभ असर दूर हो गए हैं।
अगर आप कहीं जा रहे है और पीछे से कोई छींक दे तो समझ लीजिए कि आप जिस काम के लिए जा रहे है वो काम जरुर पूरा होगा।