1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र कर रहा कन्या राशि में प्रवेश, इस राशि के जातकों कि लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

horoscope- India TV Hindi
Image Source : PTI horoscope

धर्म डेस्क: इस सप्ताह शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या राशि के पंचम भाव में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा।

कुल मिलाकर कहा जाएं, तो अधिकतर राशि के लिे ये सप्ताह फलदायी साबित हो सकता हैं। इसके साथ ही लव लाइफ के लिए ये सप्ताह शुभ साबित हो सकता हैं। प्रेम संबंध में आगे बढ़ने के इच्छुक जातक प्रेम प्रस्ताव रखेंगे। आपके बीच मेल मिलाप और कम्युनिकेशन का दौर बढ़ेगा, ऐसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसे रहेगा।

ये भी पढ़े-

मेष राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा जो आपके लिए शत्रुओं की तरफ से चिंता और मुश्किल बढ़ने का संकेत दे रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलदायी बनी रहेगा। शुरूआती समय के दौरान आवक की तुलना में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

धार्मिक और जन सेवा के कार्यों पर भी खर्च होगा। नौकरी या कार्यक्षेत्र में आप प्रगति कर रहे हैं, ऐसा लगेगा परंतु वास्तव में आपकी पीठ पीछे कोई करीबी व्यक्ति अहित कर रहा होगा इसलिए सतर्क रहें। नौकरी या कार्यक्षेत्र में नर्इ विदेशी कंपनी से भी ऑफर मिल सकता है।

पूरे महीने के दौरान विदेश या दूर स्थित व्यवसाय और नौकरी में उत्तम अवसर मिल सकेंगे। सप्ताह का मध्य भाग आप आनंद से व्यतीत करेंगे और निर्धारित शिड्युल के अनुसार अपना काम कर सकेंगे।

सप्ताह का अंतिम भाग मानसिक दुविधा, चिंता, हताशा, निराशा या पारिवारिक क्लेश प्रदान करने वाला रहेगा। साथ ही यात्रा अथवा किसी लाभदायी काम के पूर्ण होने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News