वृश्चिक राशि
माह की शुरूआत में बुध फिर से कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला सिद्ध होगा। विदेश में अथवा किसी दूर स्थल से आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा और विशेषकर आयात-निर्यात के कार्यों से जुड़े जातक नए करार करने अथवा व्यवसायिक मोर्चे पर नर्इ शुरूआत करने के लिए सक्रिय होंगे।
आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ जाएंगे परंतु आपका अधिकांश खर्च मौज-शौक पर रहने से आपको पैसे खर्च होने का अफसोस नहीं होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान शुक्र राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आप को मानसिक प्रफुल्लितता और आनंद का अनुभव करवाएगा तथा किसी काम में आपका उत्साह खूब अच्छा रहेगा।
आप प्रेम संबंधों में पड़ सकते हैं। माह उत्तरार्ध की शुरूआत में सूर्य और बुध राशि परिवर्तन कर तुला में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपको विदेश जाने के लिए अनुकूल संयोग बनाकर देंगे तथा विदेश संबंधी कार्यों में भी गतिविधि तेज करेंगे।
23 तारीख़ के पश्चात छोटी-बड़ी यात्रा अथवा तीर्थयात्रा का योग बन सकता है। आप में गुस्से और आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी। 25 या 26 तारीख़ को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में उलझन का अनुभव करेंगे। गणेशजी की सलाह है कि धनतेरस एवं दीवाली को माता लक्ष्मीजी की पूजा करें।
टिप्सः घर के नौकरों को शनिवार काली उड़द की दाल दान करें।
अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में
Latest Lifestyle News