सिंह राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से चौथे भाव में सूर्य का भ्रमण आपके लिए थोड़ी तकलीफ जनक रहेगा। हृदय में चिंता उदासीनता और अनिद्रा रहेगी। जो जातक हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं, विशेषकर आने वाले एक महीने के दौरान उनकी तकलीफ बढ़ेगी इसलिए सावधानी रखें।
सप्ताह की शुरूआत में आप को मौसा की तरफ से लाभ होगा। नौकरी में भी स्थानांतरण अथवा बाहर जाने का योग बनेगा। विदेश से कोई बढ़िया ऑफर मिलने का भी उज्ज्वल योग है। नौकरी में शुभ परिवर्तन होगा। परंतु, माता की तबीयत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। हृदय में चिंता उदासीनता उद्वेग का अनुभव होगा।
लंबी यात्रा और धार्मिक यात्रा के लिए शुभ योग है। आध्यात्म में रुचि रखने वाले जातक को बढ़िया गुरू भी मिल सकेगा। सप्ताह का मध्य तथा उत्तरार्ध व्यापार और नौकरी में हर प्रकार से आर्थिक उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। आप को मित्रों और बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा और सबसे अधिक महत्व की बात यह है कि जो लोग आपका अहित चाहते हैं वे लोग आपके सामने हथियार डाल देंगे। अंतिम दिन खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में
Latest Lifestyle News