1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

इस सप्ताह बुध ग्रह होगा मार्गी, जानिए आपकी राशि में क्या होगा असर

सप्ताह के आखिरी का समय शुभ और भाग्य उन्नति कराने वाला सिद्ध होगा। कदाचित किसी संबंध में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होने पर भी कुल मिलाकर प्रगति की संभावना अधिक है। जानिए इस सप्ताह आपकी राशि में क्या प्रभाव रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा खर्चीला और विघ्नदायक रहेगा। हर विषय में अधिक मेहनत करने पर ही लाभ होगा। तबियत में भी निरंतर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जिनको डायबिटीज है उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी।

अनेक बार विचारों में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव करेंगे। सच्चे-झूठे के बीच अंतर करने में मुश्किल होगी। अनिच्छा से भी आप अप्रामाणिकता अथवा अनैतिकता के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हो ऐसा प्रतीत होगा। थोड़ी स्वार्थवृत्ति में भी वृद्धि होती महसूस होगी।

आपको जब भी ऐसे विचाए आएंगे तब विशेष रूप से आप गुरू का उपाय करें। गुरूवार को बेसन से बनी वस्तु का सेवन करें। गुरू का मंत्र ओम् ब्रूम बृहस्तपतये नमः का जाप करें। वैसे भी आपकी राशि के लोगों का मूलभूत स्वभाव प्रेम, भावुकता और आध्यात्मिकता है इसलिए उस पर कायम रहें।

सप्ताह का उत्तरार्ध में आपको परिवार की तरफ से कम सहयोग मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। थोड़ा शांति और धीरज से काम लेंगे तो कम परेशानी आएगी। वर्तमान समय में आपको पैसा और लाभ दोनों मिलने में थोड़ी तकलीफ और विलंब होगा। सप्ताह का अंतिम दिन आपको आनंद और प्रफुल्लिता रहेगी।

Latest Lifestyle News