वृषभ राशि
यह सप्ताह आपकी राशि के लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में आर्थिक मोर्चे पर लाभ की संभावना दिखाई दे रही है, परंतु किसी काम में अवरोध आने से आप को मानसिक रूप से व्याकुलता हो सकती है। किसी समयावधि के दौरान आप के अड़ियल स्वभाव के कारण भी कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ वैचारिक मतभेद खड़े होंगे और काम-काज में गैरजरूरी विलंब एवं अनिर्णायक स्थिति उत्पन्न होगी।
सप्ताह का मध्य भाग हर प्रकार से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र तथा आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ मिलता रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए अशुभ संकेत दे रहा है। इस समय स्वास्थ्य की शिकायत, जायदाद व धंधे के मामले में कोर्ट कचहरी संबंधी कार्यों में गैरजरूरी खर्च होने की संभावना है।
दांपत्यजीवन में भी जीवनसाथी के साथ मतभेद व मन दुःख होगा। किसी काम में व्यर्थ की भाग दौड़ होने की संभावना है। वर्तमान समय में मंगल और शनि दोनों आपके सातवें घर में वक्री गति भ्रमण कर रहे हैं, जो वैवाहिक जीवन, भागीदारी और सार्वजनिक जीवन के लिए चिंता का विषय है।
अगली स्लाइड मेें पढ़े और राशियों के बारें में
Latest Lifestyle News