महाशिवरात्रि 2021: 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ शिवलिंग का अभिषेक, देखें Video
महाशिवरात्रि 2021: 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ शिवलिंग का अभिषेक, देखें Video
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 11, 2021 07:29 am IST, Updated : Mar 11, 2021 10:30 am IST
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी शिवलिंग का अभिषेक किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है।
Image Source : INSTAGRAM/UJJAIN__KA__RAJAमहाशिवरात्रि 2021: 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ शिवलिंग का अभिषेक, देखें Video
देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। शिवरात्रि के पावन पर्व में मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ के बीच बड़े ही धूमधाम से पूजा-अर्चना की जा रही हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी शिवलिंग का अभिषेक किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है।
महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को दूध आदि से अभिषेक किया गया है। जिसका वीडियो सामने आया है।
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि विधिवत तरीके से मनाई जाती है। हजारों लोग प्रतिदिन बाबा के जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उससे पहले प्रतिदिन बाबा की विश्वप्रसिद्ध भव्य भस्म आरती होती है।
वर्तमान में गाय के गोबर से बने कंडो की भस्म से आरती की जाती है। भगवान शिव को भस्म धारण करते हुए केवल पुरुष ही देखते हैं। महिलाओं को उस वक्त घुंघट करना अनिवार्य माना जाता है।