आज मां दुर्गा की पूजा के लिए श्रेष्ठ, राशिनुसार करें ये उपाय होगी हर मुराद पूरी
आज के दिन जो व्यक्ति मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखता है, उसे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता मिलती है, उसके जीवन में सब कुछ अच्छा ही अच्छा होता है, तो अपने जीवन में सब कुछ अच्छा बनाये रखने के लिये विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

तुला राशि
अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन दुर्गा माँ को सुबह-शाम कपूर की आरती दिखाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली और मधुरता लाने चाहते हैं तो आज के दिन माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली और मधुरता आयेगी।