A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर आपके सीने में है तिल, तो जानिए क्या है मतलब

अगर आपके सीने में है तिल, तो जानिए क्या है मतलब

हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल का निशान होता है। आपके शरीर पर भी तिल जरूर होगा। समुद्रशास्त्र में शरीर पर मौजूद हर तिल का महत्व बताया गया है और कहा गया है कि यह हथेली में मौजूद रेखाओं की तरह भविष्य की जानकारी देते हैं। जानिए आप भी..

mole- India TV Hindi
mole

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जिस इंसान के शरीर में तिल है। उसका कुछ न कुछ मतलब होता है। चाहें वो शरीर के किसी भी जगह क्यों न हो। माना जाता है कि कुछ तिल आपके लिए शुभ साबित हो सकते है और कुछ अशुभ।

समुद्रशास्त्र  में त‌िल का आपके अंगों पर मौजूद होने का मतलब बताते हुए कई शुभ त‌िलों का उल्लेख क‌िया गया है। ऐसे ही हमारे शरीर में कुछ प्लाइंट्स होते है। जहां पर अगर तिल है, तो आप बहुत ही किस्मत वाले हो।

अगर हो सीने में तिल
अगर किसी पुरुष के बाएं सीने में तिल है। इसका मतलब है कि जीवनसाथी से तालमेल की बहुत कमी है।

बाएं गाल
अगर किसी के बाएं गाल में तिल है, तो इसका मतलब है कि उसका अनावश्यक खर्च बहुत होता है। एक भी पैसे उसके पास नहीं बचते है।

पीठ में तिल
जिन लोगो के पीठ में तिल होता है। वो लोग बहुत ही रोमांटिक होते है। इन्हें फ्री टाइम में घूमना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग जिस चीज के लिए मन बना लेते है। उसे हर हाल में प्राप्त करे है। ऐसे लोग अपने परिवार से बहुत प्यार करते है। ऐसे लोग खुशमिजाज होते है। जिसके कारण हमेशा किस्मत इनके साथ होती है।

हाथ में है तिल
हथेली में तिल होना शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में तिल होता है। वह लोग बहुत ही लकी होते है। इनके लाइफ में हर चीज ठीक ढंग से होती है। ऐसे लोग बहुत ही धनवान होते है। इसके साथ ही जिस घर में ऐसे लड़कियां जाती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। वहीं शादी के बद ससुराल में सम्मान मिलता है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और तिल होने के बारें में

Latest Lifestyle News