धर्म डेस्क: आपने अक्सर सुना होगा कि सुबह की शुरुआत बहुत ही अच्छे और शांतिपूर्वक ढंग से करना चाहिए। घर के बड़े-बूढ़े अक्सर सुबह को क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए इन सब को लेकर कई तरह के टिप्स देते रहते हैं लेकिन अगर आप भी इनसब चीजों को मानते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि आपने देखा भी होगा कि अगर दिन की शुरुआत खराब होती है तो आपका पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी दिन की शुरुआत चाहते हैं खास तरीके से सुबह के वक्त सबसे पहले उठकर ये काम करें।
आईना न देखें
सुबह उठने के बाद सबसे पहले आईना देखना अशुभ माना गया है. इसलिए कोशिश करे कि भूल से भी बेडरूम में आईना न रखें। सुबह के वक्त आईना देखने से विचारों में नेगेटिवीटी बढ़ सकती है। कभी भी भूल से भी बिस्तर के सामने आईना लगा के न रखें अगर आपके पलंग के सामने आईना है भी तो आईना को किसी कपड़े से ढक दें।