India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 28, 2017 07:14 am IST, Updated : Sep 28, 2017 07:14 am IST
नवरात्र को माता की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है। साथ ही, तंत्र-मंत्र व यंत्र से जुड़े कामों के लिए भी इन दिनों का बहुत महत्व है। नवरात्र पर्व का जल्द ही समापन होने वाला है। इससे पहले ये उपाय अपनाकर मां का आर्शीवाद, कृपा पा लें। जानिए उपाय...
religion
एक सादा कागज़ आज अपने पूजा स्थल में लगाएं। इस कागज़ के बीचोंबीच लाल रंग से एक त्रिकोण बनाइयें, इस त्रिकोण में अपनी मनचाही गाड़ी की कल्पना करते हुये पांच माला नवार्ण मंत्र उस कागज़ के सामने बैठकर रोज पढ़ें, जप के अंत में 9 लौंग और एक कपूर देवी के आगे जला दें। नवमी के दिन वो कागज़ ले जा कर माता के मंदिर में चढ़ा दें। माता की कृपा से आपको मनचाही गाड़ी जरूर मिलेगी।
अगर आप मकान बनाना चाहते हैं तो एक चॉकलेटी रंग के कपड़े में लाल सिंदूर, 18 लौंग, 9 बिंदिया, 3 मुट्ठी साफ़ मिट्टी और 9 कौड़ियां लपेट कर आज चित्रा नक्षत्र में ही नदी में विसर्जित कर दें| माता की कृपा से आपको जल्द ही अपना मकान मिलेगा। ध्यान रहे कि आज सारे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा।