A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज से पंचक शुरु, 20 मार्च तक भूलकर भी न करें ये काम

आज से पंचक शुरु, 20 मार्च तक भूलकर भी न करें ये काम

15 मार्च से पंचक शुरु हो गए है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है।

panchak

पंचक में ये काम करना है वर्जित

  • पंचक में अगर किसी की मृत्यु हो गई है तो उसके अंतिम संस्कार ठीक ढंग से न किया गया तो पंचक दोष लग सकते है। इसके बारें में विस्तार से गरुड़ पुराण में बताया गया है जिसके अनुसार अगर अंतिम संस्कार करना है तो किसी विद्वान पंडित से सलाह लेनी चाहिए और साथ में जब अंतिम संस्कार कर रहे हो तो शव के साथ आटे या कुश के बनाए हुए पांच पुतले बना कर अर्थी के साथ रखें। और इसके बाद शव की तरह ही इन पुतलों का भी अंतिम संस्कार विधि-विधान से करें।
  • नये काम और जमीन जायदाद, वाहन आदि की खरीद बेच नहीं करनी चाहिए।
  • पंचक के दौरान, लकड़ी, तेल, ईधन, छप्पर, इत्यादि का काम या संग्रह नहीं करनी चाहिए।
  • मकान की ढलाई नहीं करनी चाहिए।
  • हिंदू धर्म में माना जाता है कि पंचक के दिनों में चारपाई बनवाना अच्छा नहीं होता है। यह बड़े संकट का बुलावा होता है।
  • अगर किसी की शादी हुई है तो नई दुलिहन को घर न लाना चाहिए। इसके साथ ही विदा भी नहीं करना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News