राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को भेजिए शुभकामनाओं के मैसेज, कोट्स और तस्वीर
चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन श्रीराम का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की पूजा के साथ-साथ उनके भाई लक्ष्मण, मां सीता के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती हैं।

क्रोध को जिसने जीता है, जिनकी भार्या सीता हैं !
जो भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण के हैं भ्राता, जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला !
वो पुरुषोत्तम राम हैं, भक्तो में जिनके प्राण हैं !
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को, कोटि कोटि प्रणाम हैं !!
रामनवमी की शुभकामनाएं
भजु दीनबंधु दिनेश दानव, दैत्य वंश-निकन्दनं ।
रघुनन्द आनंदकंद कोशल चन्द दशरथ-नन्दनं ।।
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा !!!