India TV Lifestyle Desk
Published : May 24, 2017 10:10 am IST, Updated : May 24, 2017 10:10 am IST
अगर आप चाहते है कि शनि देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे तो इस दिन ऐसे कुछ काम बताए गए है। जिन्हें भूलकर भी इस दिन न करें ये काम नहीं तो शनि देव के रुष्ट होना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
pooja
इस दिन लड़ाई-झगड़े से मीलों दूर रहना चाहिए। अगर आप इस दिन किसी से उलझे तो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
इस दिन मांस-मंदिरा से दूर रहें। अगर इस दिन आपने इन दोनों चीजों का सेवन किया तो आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पडेगा।
अगर आप चाहते है कि आपके घर में शनि देव की कृपा बनी रहे तो इसके लिए इस दिन घर का वातावरण शांत होना चाहिए। क्योंकि शनिदेव ऐसे घरों में अपनी कृपा बरसाते है जहां पर प्रेम और शांति हो।
इस दिन तेल, लोहा आदि खरीदकर नही लाना चाहिए, लेकिन तेल का दान करना चाहिए। इससे आपके ऊपर से शनिदोष खत्म हो जाएगे।