10 साल बाद अमावस्या को बन रहा है ऐसा शुभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त
10 साल बाद अमावस्या को बन रहा है ऐसा शुभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 23, 2017 10:01 am IST, Updated : Jun 23, 2017 10:03 am IST
आषाढ़ मास में शनिवार के दिन अमावस्या का आना 10 साल बाद हुआ है। 24 जून को यह शुभ दिन आएगा। इससे पूर्व 2007 में ये योग बना था, भविष्य में 17 साल बाद यानी 2034 में ये योग दोहराया जाएगा। जानिए शुभ मुहूर्त और क्या दान दें।
lord shani
करें ये दान
इस दिन काले रंग की खाने की चीजें दान में देनी चाहिए। ये बहुत ही शुभ माना जाता है।
इस दिन किसी जरुरतमंद को दान करें तो पुण्य की प्राप्ति होती है।
अगर भववान शनि और अपने पितरों को प्रसन्न करना है, तो विधि-विधान से पूजा करना चाहिए।
शनि की धातु लोहा है। इसी कारण लोहे के साथ अनाज दान करने से शनिदेव खुश होते हैं।
शनिवार को चना और उड़द की दाल का दान करने की भी मान्यता है।
इस दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं बहुत ही शुभ माना जाता है।