शीतला सप्तमी: बिजनेस और हर काम में मिल रही है असफलता, तो इस दिन करें ये खास उपाय
शीतला सप्तमी: बिजनेस और हर काम में मिल रही है असफलता, तो इस दिन करें ये खास उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 08, 2018 08:47 pm IST, Updated : Mar 08, 2018 08:48 pm IST
शीतला सप्तमी 2018: घर की सुख-समृद्धि को बनाये रखने के लिये आज के दिन माता को अक्षत चढ़ाएं और उनमें से थोड़े से अक्षत लेकर एक सफेद कागज में रखकर पुड़ियां बना लें और उस पुड़िया को अपने पर्स में या अपनी तिजोरी में रख लें। जानिए ऐसे ही और उपायों के बारें
sheetla saptami
अपने बिजनेस को दूर शहरों या विदेशों में फैलाने के लिये आज के दिन किसी भैरव मन्दिर में जाकर भैरव जी को सवा सौ ग्राम साबुत उड़द चढ़ाएं और चढ़ाने के बाद उसमें से 11 उड़द के दाने गिनकर निकाल लें और उन्हें अपने कार्यस्थल पर एक कोने में काले कपड़े में बांधकर रख दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस के साथ-साथ आपका नाम भी दूर-दराज तक फैलेगा ।
अगर आपको बिजनेस संबंधी अपने किसी कार्य को पूरा करने में रूकावटें आ रही हैं और आपको आर्थिक रूप से हानि का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन रोटी में शक्कर मिलाकर उसका चूरमा बनाएं और भैरव बाबा को उसका भोग लगाएं। बाद में उस भोग को सबमें बांट दें। ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में जल्दी ही सफलता देखने को मिलेगी।
अगर आप हमेशा किसी न किसी काम को लेकर दुविधा में रहते हैं या आप जल्दी से किसी काम के ऊपर विचार नहीं बना पाते, तो आज के दिन 11 बिल्व पत्र लेकर, उन पर चंदन से घिसकर 'ऊं' लिखें और शिवलिंग पर चढ़ा दें और हाथ जोड़कर भगवान शिव को प्रणाम करें। इसके बाद भैरव मन्दिर जाकर भैरव बाबा के आगे अपना सिर झुकाएं और उनसे अपने मन की दुविधा को दूर करने की प्रार्थना करें।
अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर शिव मन्दिर जायें और वहां पर भगवान शिव को 5 बेलपत्र चढ़ाएं। इसके बाद वहीं पर आसन बिछाकर बैठ जायें और रुद्राक्ष की माला से 'ऊं ऋणमुक्तेश्वराय नम:' मंत्र का कम से कम एक माला, यानी 108 बार जाप करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा।